-
बहुत से राजनेता ऐसे हैं जिनके पिता ने दो शादियां की। कुछ ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाई तो किसी ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दोबारा घर बसाया। इनमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पिता मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) से सनी देओल (Sunny Deol) के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) तक शामिल हैं जिन्होंने पहली पत्नी को तलाक (Divorce) दिये बिना हेमा मालिनी (Hema Malini) से शादी रचाई। आइए जानें इन नेताओं के अपनी सौतेली मां से कैसे हैं संबंध:
-
साधना यादव ने आखिरी चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले एक एजेंसी के रिपोर्टर को घर बुलाकर एक इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद सपा के पारिवारिक झगड़े पर मुहर लग गई थी।
-
साल 2017 यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अखिलेश और साधना गुप्ता में रार की खबरें मीडिया में खूब सुर्खियां बनीं। हालांकि कभी अखिलेश या फिर उनकी सौतेली मां साधना गुप्ता ने खुलकर एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
-
मध्यप्रदेश में राघोगढ़ से विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके जयवर्धन सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। दिग्विजय सिंह ने भी दो शादी की है। जयवर्धन दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी रानी आशा कुमारी के बेटे हैं। दिग्विजय सिंह की दूसरी पत्नी का नाम अमृता राय है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/manoj-tiwari-to-lalu-prasad-yadav-son-tej-pratap-these-politicians-get-divorce-with-their-parteners/1625040/">मनोज तिवारी से उमर अब्दुल्ला तक: इन नेताओं की शादी नहीं रही सफल, पार्टनर से हुआ तलाक</a> )
-
जयवर्धन सिंह ने कभी अमृता राय के लिए कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है। जब मीडिया में उनके पिता की दूसरी शादी की चर्चा शुरू हुई तो जयवर्धन ने सिर्फ इतना कहा था कि ये बेहद निजी मामला है इसलिए वह इसपर कुछ कहना नहीं चाहते। राजवर्धन कई मौकों पर पिता और सौतेली मां के साथ नजर आ चुके हैं।
-
बिहार में जमुई से सांसद चिराग पासवान दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग की मां का नाम रीना पासवान है। रीना से शादी से पहले रामविलास पासवान ने राजकुमारी देवी से शादी की थी। फिर दोनों का तलाक हो गया। चिराग के राजकुमारी देवी से संबंध सामान्य हैं। हालांकि दोनों का मिलना लगभग ना के बराबर है। अपने जन्म के बाद महज चंद मौके ही ऐसे आए जब चिराग राजकुमारी देवी से मिले हों। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/chirag-paswan-step-mother-know-how-is-she-after-ljp-leader-ramvilas-paswan-death-bihar-elections/1543880/">‘बैलगाड़ी पर आई थी, मरते दम तक यहीं रहूंगी’, इस हाल में हैं चिराग पासवान की सौतेली मां</a> )
-
फिल्म अभिनेता सनी देओल पंजाब में गुरदासपुर से सांसद हैं। उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी भी बीजेपी की लोकसभी सांसद हैं। सनी और हेमा के संबंध बहुत खास नहीं हैं। पिता की दूसरी शादी के बाद तो सालों तक सनी ने हेमा मालिनी से बात तक नहीं की थी। हालांकि अब दोनों के बीच की खटास थोड़ी कम हुई है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/hema-malini-sunny-deol-rift-due-to-this-actress-dharmendra-son-sunny-deol-talk-with-his-step-mother/1596233/">जब 12 साल तक सनी देओल ने नहीं की थी सौतेली मां हेमा मालिनी से बात, ये एक्ट्रेस लाई करीब</a> )
